फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   We have made issues of nationalism, good governance and development: Yogi

हमने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को मुुद्दा बनाया : योगी

Thu, 20 Jan 2022 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
We have made issues of nationalism, good governance and development: Yogi
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ग्रेनो में एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद बैकफुट पर आ चुकी है। अब दूसरी सूची जारी करने की हिम्मत नहीं हो रही है, क्योंकि किसे टिकट दें और किसे नहीं यह उन्हें अब समझ नहीं आ रहा है। फिर भी अगर वह वैसा ही करते हैं जैसे पहली सूची में पेशेवर अपराधियों व माफिया को स्थान देकर किया है तो जनता के सामने मुंह दिखाने की स्थिति नहीं होगी।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि हमने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को ही मुुद्दा बनाया है। प्रदेश में इससे पहले अन्य पार्टियां वंशवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए लोगों का शोषण कर रही थीं। गरीबों, किसानों, नौजवानों में असुरक्षा का भी माहौल था। हर तीसरे दिन प्रदेश में दंगा होता था। अब अगर दंगा होने के बाद कर्फ्यू लगेगा तो विकास की गाड़ी रुक जाएगी।
विज्ञापन

अगर बेईमानी और भ्रष्टाचार जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा तो स्वाभाविक रूप से सुशासन के लक्ष्य को दूर-दूर तक प्राप्त नहीं कर सकते। ये परिवारवादी और वंशवादी लोग यही करते थे। पांच वर्ष में दंगाई और पेशेवर अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं या जेल में हैं। अब समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली सूची में सहारनपुर व मुुजफ्फरनगर के दंगाई, कैराना में हिंदू व्यापारियों के पलायन के लिए जिम्मेदार अपराधियों को टिकट दिया है। बुलंदशहर, स्याना और लोनी तक में इन्होंने ऐसे ही लोगों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चीजें दिखाती है कि अपनी आपराधिक, तमंचावादी और माफियावादी मानसिकता से सपा और कांग्रेस उबर नहीं पाएं हैं। यह प्रदेश के विकास को बाधित करने और फिर माफियावाद लाने की दृष्टि से इस तरह के शरारतपूर्ण कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के जिन मुद्दों के लिए भाजपा 2017 सत्ता में आई थी, उसी प्रकार से पार्टी 2022 के चुनाव में भी जा रही है। 2017 के चुनावों में जो कहा था उसे करके दिखाया। आगे जब सरकार बनेेेगी तो भाजपा इन्हीं मुद्दों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed