फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging at the main gate; schoolchildren facing difficulties.

Noida News: मुख्य गेट पर जलभराव, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

Thu, 06 Aug 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at the main gate; schoolchildren facing difficulties.
ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि
फोटो
विज्ञापन

मुख्य गेट पर जलभराव, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी
-पानी जमा होने से छोटे बच्चों को भीगते हुए रास्ता पार करना पड़ता है
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बारिश के बाद ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्णा एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। पानी जमा होने से छोटे बच्चों को भीगते हुए रास्ता पार करना पड़ता है।

निवासियों ने बताया, मुख्य गेट के पास कुछ समय पहले जलनिकासी के लिए नालियां बनाई गई थीं, लेकिन बारिश के दौरान पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती। इसके चलते गेट के सामने पानी जमा हो जाता है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा, जलभराव के कारण कई बार स्कूल बस और वैन चालक गली के अंदर आने से मना कर देते हैं। ऐसे में बच्चों को गेट तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति और ज्यादा परेशानी वाली हो जाती है।
विज्ञापन

निवासियों ने मांग की है कि बारिश के समय होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, जिससे बच्चों और अन्य लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश के बाद मुख्य गेट के सामने पानी भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने के समय काफी परेशानी होती है। मनोज नौटियाल

- स्कूल बस और वैन पानी भरा होने से अंदर नहीं जाते हैं। अभिभावकों को बच्चों को लेने और छोड़ने में दिक्कत होती है। पवन कुमार

- कुछ समय पहले नालियां बनाई गई थीं, लेकिन तेज बारिश में पानी की निकासी नहीं हो पाती। गेट के पास जलभराव हो जाता है। अशोक कुमार

- बारिश के दिनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। जरूरी है कि पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर हो। ताकि परेशानी न हो। प्रताप सिंह

ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि

ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि

ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि

ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि

ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि

ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि

ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि

ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण एलीट होम्स के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बारिश के बाद जलभराव। स्रोत नि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed