{"_id":"6a8717ca3ccf006b9b05de5d","slug":"water-tds-found-within-limits-during-inspection-notice-issued-to-rectify-shortcomings-noida-news-c-23-1-lko1064-103685-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जांच में पानी का टीडीएस मानक के भीतर, खामियां दूर कराने को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जांच में पानी का टीडीएस मानक के भीतर, खामियां दूर कराने को नोटिस
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में जांच के लिए पहुंची टीम, जांच में मानक से कम मिला टीड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में प्राधिकरण की टीम ने की जांच
-बिल्डर का दावा, तीन दिन पहले ही समस्या का समाधान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में पानी की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को जांच की। जांच में प्राधिकरण की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी का टीडीएस 193 और सोसाइटी के अंदर 393 पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों स्तरों पर टीडीएस 500 पीपीएम की निर्धारित सीमा के भीतर है। हालांकि, आंतरिक जलापूर्ति नेटवर्क में खामियों की आशंका को देखते हुए सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।
सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह टीम के साथ सोसाइटी पहुंचे। जांच के दौरान प्राधिकरण की जलापूर्ति और सोसाइटी के अंदर के पानी के नमूने लिए गए। अधिकारियों के अनुसार सोसाइटी के पानी में भूगर्भ जल मिलाए जाने की वजह से टीडीएस बढ़ सकता है। जल विभाग ने सोसाइटी प्रबंधन को पानी के टैंक की सफाई कराने और आंतरिक पाइपलाइन की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। लिए गए पानी के नमूनों को जांच के लिए श्रीराम इंडस्ट्रियल लैब भेजा जाएगा।
सोसाइटी के टैंक तक पानी की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी-
वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि प्राधिकरण की जिम्मेदारी सोसाइटी के टैंक तक पानी की आपूर्ति करने की है। टैंक के बाद आंतरिक जलापूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त रखना बिल्डर या सोसाइटी प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इसी को लेकर नोटिस जारी किया गया है। वहीं, बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि पानी से संबंधित समस्या का समाधान तीन दिन पहले ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर कर दिया गया था। वर्तमान में सोसाइटी में पानी की स्थिति सामान्य है। प्रबंधन ने कहा कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में पुरानी और अपुष्ट जानकारी प्रसारित की जा रही है, जिससे निवासियों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति बन रही है।