फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water shortage: BJP's demonstration in 14 districts today

पानी किल्लत : 14 जिलों में भाजपा का प्रदर्शन आज

Sat, 15 Jun 2024 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Water shortage: BJP's demonstration in 14 districts today
पानी के मुद्दे पर भाजपा के सभी सांसद व विधायक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार को भाजपा लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है। भाजपा ने रविवार को 14 जिलों में आप सरकार को घेरने की नीति तैयार की है। इस मुद्दे पर भाजपा के सांसद व विधायक सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी की सभी जिला इकाइयां दिल्ली सरकार की ओर से उत्पन्न जल संकट के खिलाफ अपने-अपने जिलों के प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी संगम विहार, कमलजीत सहरावत नजफगढ़, योगेंद्र चंदोलिया उत्तर-पश्चिम जिले, बांसुरी स्वराज आरके पुरम में जल बोर्ड ऑफिस सेक्टर-7 में विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक अजय महावर, जितेंद्र महाजन समेत अन्य अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार छिपा रही कमियां : योगेंद्र चंदोलिया
शनिवार को सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मुनक नहर के पास जाकर पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से दिए जा रहे पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली सरकार के पास जगह नहीं है और कमियों को छिपाने के लिए वे हरियाणा सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है। जल मंत्री आतिशी बार-बार यह कहकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं कि हरियाणा सरकार की ओर से पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। जल बोर्ड एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
नवनीत शरण
----------------------------
नवनीत शरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed