फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water bottle stuck in brake pedal, engineer dies in car accident

ब्रेक पैडल में फंसी पानी की बोतल, हादसे में कार सवार इंजीनियर की मौत

Sun, 05 Dec 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Water bottle stuck in brake pedal, engineer dies in car accident
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार के ब्रेक पैडल के नीचे पानी की बोतल फंस गई। इससे चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और कार एक्सप्रेसवे पर खड़े कैंटर से भिड़ गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी इंजीनियर अभिषेक झा और साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक नोएडा स्थित कंपनी में इंजीनियर था। हालांकि हादसे की लिखित सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार नोएडा से ग्रेनो की ओर जा रही थी। कार में दो युवक सवार थे। कार सूरजपुर कोतवाली की सेक्टर-144 पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंची। तभी गाड़ी में रखी पानी की बोतल गिरकर ब्रेक पैडल के पास जाकर फंस गई। चालक को इसकी जानकारी नहीं थी। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन बोतल की वजह से ब्रेक नहीं लग पाए और कार कैंटर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। 112 हेल्पलाइन पर मिली सूचना पर पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल ले गए। सेक्टर-144 चौकी प्रभारी उत्तम कुमार का कहना है कि हादसा उनके क्षेत्र में हुआ लेकिन पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को नोएडा के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के संबंध में लिखित जानकारी नहीं मिली है। इस वजह से कार सवारों के नाम पते के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

कार में सामान रखने में बरतें सावधानी
- कार चलाते समय डैशबोर्ड, सीट या अन्य स्थान पर सामान रखने से परहेज करें।
- जरूरत के सामान को शटर वाले बॉक्स या पिछली सीट पर रखें।
- अगर कोई सामान नीचे गिर जाए तो उसे तुरंत होता कर सही स्थान पर रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed