{"_id":"63ca3d94c8480b62b86a8d18","slug":"watchman-died-due-to-suffocation-while-sleeping-in-a-closed-room-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: ठंड से बचने के लिए कमरा बंद कर कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया चौकीदार, दम घुटने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: ठंड से बचने के लिए कमरा बंद कर कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया चौकीदार, दम घुटने से हुई मौत
Fri, 20 Jan 2023 12:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:37 PM IST
सार
कोयला के गोदाम पर कानपुर निवासी किशन लाल पांच साल से चौकीदारी करता था। गोदाम के मुख्य गेट पर स्थित एक कमरे में अकेला रहता था। बुधवार रात में अधिक ठंड के कारण कोयले की अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बादलपुर औद्योगिक क्षेत्र में कोयले की अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सोए चौकीदार की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में बिसरख रोड स्थित कोयला के गोदाम पर कानपुर निवासी किशन लाल (43) पांच साल से चौकीदारी करता था। गोदाम के मुख्य गेट पर स्थित एक कमरे में अकेला रहता था। बुधवार रात में अधिक ठंड के कारण कोयले की अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सो गया था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे गोदाम संचालक पहुंचे तो कमरा बंद देखकर आवाज दी। मगर दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने पर पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा तो चौकीदार का शव पड़ा मिला। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन