{"_id":"64513e428e8506d27f085854","slug":"wanted-smuggler-arrested-with-fake-note-of-eight-and-a-half-thousand-noida-news-c-1-gnd1002-489593-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के ध्यानार्थ:::: साढ़े आठ हजार के नकली नोट के साथ वांछित तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के ध्यानार्थ:::: साढ़े आठ हजार के नकली नोट के साथ वांछित तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
साढ़े आठ हजार के नकली नोट के साथ वांछित तस्कर गिरफ्तार
- गिरोह के पांच तस्कर को पुलिस पहले की कर चुकी है गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने साढ़े आठ हजार रुपये के नकली नोट के साथ एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के पांच तस्करों को पुलिस ने पहले ही साढ़े छह लाख रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। इस गिरोह का कुवैत से लेकर अन्य देशों से संपर्क भी था। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने 11 अप्रैल को नकली नोट बना कर खपाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए फैज खान उर्फ नवाब, आयुष गुप्ता, शिबू खान, आदित्य गुप्ता और हरिओम अत्री को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 6 .48 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। इस मामले में कई तस्कर वांछित थे। पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ निवासी वांटेड मोबिन खान को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि मोबिन फैज खान उर्फ नवाब के मोहल्ले का ही रहने वाला है। फैज खान कुवैत में रहकर इस गिरोह को चला रहा था। गिरफ्तारी से तीन माह पहले जब फैज कुवैत से भारत आया था तो उसने मोबिन खान को अपने ग्रुप से जोड़ लिया था। मोबिन को इसके लिए मोटा कमीशन देने की बात कही गई थी। मोबिन तीन महीने में इस गिरोह के मास्टरमाइंड सिंघानिया से छह लाख रुपये से अधिक के नकली नोट ला चुका है।