फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wall under construction fell on a girl playing in the park

पार्क में खेल रही बच्ची पर गिरी निर्माणाधीन दीवार

Sun, 13 Feb 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Wall under construction fell on a girl playing in the park
म्यू-1 सेक्टर के पार्क में दीवार गिरने से घायल बच्ची। संवाद - फोटो : Grnoida
दादरी। सेक्टर म्यू-1 के सी ब्लॉक पार्क के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाई जा रही दीवार पांच वर्ष की बच्ची पर गिर गई। आसपास के लोगों ने मलबे में से बच्ची को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मूलरूप से बागपत निवासी दीपक कुमार कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू-1 के सी ब्लॉक मेें सपरिवार रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर दीपक की बेटी कनक डागर (5) पड़ोस के बच्चे वर्षित के साथ घर के सामने पार्क के पास खेल रही थी। पार्क के पास ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा था। बच्ची खेलते हुए दीवार के पास पहुंच गई । तभी दीवार ढह गई। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बच्ची को बाहर निकाला। वहीं, घटना को देखकर वर्षित डर गया। परिजनों ने बच्ची को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कोट
निर्माणाधीन दीवार पांच वर्ष की बच्ची पर गिर गई। घायल मासूम का उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार विशनोई, प्रभारी निरीक्षक दादरी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed