फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wall built in the middle of a cold drain

तेड़ ड्रेन के बीच में बनाई दीवार

Tue, 06 Apr 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Wall built in the middle of a cold drain
पिनगवां। उपमंडल के गांव लाहाबास के ग्रामीणों ने पिनगवां में तेड़ ड्रेन के बीच में दीवार खड़ी कर दी है। सिंचाई विभाग पुन्हाना ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए जमीन मालिकों को 21 दिनों के अंदर दीवार हटाने का नोटिस जारी किया है। दीवार न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिगनवंा में बिजली बोर्ड के नजदीक नगीना-होडल मार्ग पर बने तेड़ ड्रेन के बीच में दीवार बनाई गई है। इस पर अभी कार्य भी चल रहा है। उन्होंने जमीन मालिक हरचंद सहित अन्य लोगों को नोटिस जारी कर 21 दिनों में दीवार हटाने का नोटिस जारी किया है। अगर दीवार नहीं हटाई गई तो जमीन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दीवार को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसका खर्चा भी जमीन मालिकों से लिया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार पुन्हाना को भी पत्र लिखा है कि जब तक तेड़ ड्रेन की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक संबंधित जमीन की रजिस्ट्री नहीं की जाए। जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर दीवार बनाई जा रही है, वह लाहबास गांव के हरचंद और मूलचंद आदि के नाम है। इस जमीन के उपयोग के लिए ये लोग एग्रीमेंट भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को मिला पत्र
पुन्हाना के नायब तहसीलदार कंवर लाल का कहना है कि सोमवार को ही उनको एसडीओ सिंचाई विभाग से आग्रह पत्र मिला है। इसमें लिखा है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाए, तब तक संबंधित जमीन की रजिस्ट्री नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed