{"_id":"61f44944a4d3a310297d217c","slug":"voters-will-set-up-choupal-in-the-booths-where-there-was-less-voting-noida-news-noi6292431105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन बूथों पर कम हुआ था मतदान, वहीं लगाएंगे मतदाता चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन बूथों पर कम हुआ था मतदान, वहीं लगाएंगे मतदाता चौपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनावों में 70 फीसदी से अधिक मतदान कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल आठ टीमें इस कार्य में जुटी हैं। वहीं जिन बूथों पर पिछले चुनाव में कम मतदान हुआ था वहां मतदाता चौपालों का आयोजन कर लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर जनपद में अधिक मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके तहत सेक्टरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंफलेट बांटे जा रहे हैं। बैनर-पोस्टर लगाकर और ब्लॉक स्तर पर गांवों में मुनादी करके लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। पिछले चुनाव में दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में करीब 100 बूथों पर 40 फीसदी से कम मतदान हुआ था। इस बार उन बूथों को चिह्नित किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में मतदाता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल आयोजन के लिए आगामी दो से तीन दिनों में कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। जिसमें चौपाल आयोजन के लिए अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इनके आयोजन करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। जिसमें नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ब्लाक और प्राधिकरण के कर्मचारी शामिल होंगे। जो निर्धारित समय पर पहुंचकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
सहायक नोडल अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतदाता चौपाल का कार्यक्रम दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्र के करीब 100 बूथ चिह्नित किए गए हैं। जिनके मतदाताओं के आवासीय इलाकों में चौपाल लगाई जाएगी।