फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Voters will be welcomed with flowers and balloons at the model booth.

Noida News: मॉडल बूथ पर फूल और गुब्बारों से होगा मतदाता का स्वागत

Thu, 18 Apr 2024 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Voters will be welcomed with flowers and balloons at the model booth.
- तीनों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 52 मॉडल बूथ और 7 पिंक बूथ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन तीनों विधानसभा क्षेत्र में 52 मॉडल बूथ बनाएगा। जहां फूल और गुब्बारे के साथ मतदाताओं का स्वागत होगा। इन बूथों पर मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाली रंगोली भी बनाई जाएंगी। वहीं तीनों विधानसभा में 7 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जहां पोलिंग पार्टी में केवल महिला कर्मचारी होंगी। इसके अलावा चार दिव्यांग और चार युवा बूथ भी बनाए गए हैं। हर वर्ग में मतदान को बढ़ावा देने के साथ मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए इस तरह का प्रयास किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 35 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। जबकि दादरी विधानसभा क्षेत्र में 16 और जेवर विधानसभा क्षेत्र के एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा। 26 अप्रैल को मतदान के दिन इन सभी मॉडल बूथों को फूल और गुब्बारों से सजाया जाएगा। इन बूथों पर बुजुर्ग, दिव्यांग, दृष्टिहीन मतदाताओं के बैठने की कुर्सी भी होगी। साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी। सभी मॉडल बूथों पर मतदाताओं के लिए हेल्प डेस्क भी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नोएडा में 4, दादरी में दो और जेवर में एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। नोएडा में 2 दिव्यांग व एक युवा बूथ, दादरी में एक दिव्यांग व दो युवा बूथ और जेवर में एक-एक दिव्यांग व युवा बूथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्र में एक भी मॉडल बूथ नहीं
प्रशासन ने मॉडल बूथ बनाने में ग्रामीण क्षेत्र की अनदेखी की है। यहां एक भी मॉडल बूथ नहीं होंगे। सभी 52 बूथ शहरी क्षेत्र में बनाए जाएंगे। इसमें ज्यादा वो बूथ हैं जो पहली बार सोसाइटियों में बनाए गए है। प्रशासन का मकसद शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान करना है।


नोएडा में यहां बनेंगे मॉडल बूथ
- गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चौड़ा सादतपुर के 8 बूथ
-गांधी स्मारक जूनियर हाई स्कूल चौड़ा सादतपुर में एक बूथ
-समरविले स्कूल, सेक्टर-22 नोएडा में दो बूथ
-सिटी पब्लिक स्कूल नोएडा सेक्टर-51 के सात बूथ
-विश्व भारती पब्लिक स्कूल सेक्टर 28 नोएडा के पांच बूथ
- आर्मी पब्लिक स्कूल सेक्टर-37 नोएडा के छह बूथ
- आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल सदरपुर सेक्टर-45 के तीन बूथ
-पाथवे स्कूल सेक्टर-100 नोएडा का एक बूथ
- रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल, सरफाबाद के दो बूथ
------------
दादरी विधानसभा क्षेत्र
- महागुन माइवुड्स सोसाइटी के क्लब हाउस में तीन बूथ
- एग्जोटिका ड्रीम विले सोसाइटी के क्लब हाउस में दो बूथ
- चेरी काउंटी सोसाइटी के क्लब हाउस के दो बूथ
- पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के क्लब हाउस के दो बूथ
- सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी के क्लब हाउस के दो बूथ
- ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी के क्लब हाउस के दो बूथ
- र्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी के क्लब हाउस का एक बूथ
- जेपी अमन सोसाइटी के क्लब हाउस सेक्टर-151 का एक बूथ
- एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी सेक्टर-150 के क्लब हाउस का एक बूथ

जेवर विधानसभा क्षेत्र
- समसारा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर पाई-1 में 01 बूथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed