फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Voter slip will reach door to door, distribution will start from today

घर-घर पहुंचेगी मतदाता पर्ची, आज से शुरू होगा वितरण

Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Voter slip will reach door to door, distribution will start from today
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन को विधानसभा चुनाव की 16.70 लाख मतदाता पर्चियां रविवार को मिल गईं। सोमवार से तीनों सीटों पर वितरण शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को इनके वितरण की जिम्मेदारी दी है। 6 फरवरी तक सभी बीएलओ को यह कार्य पूरा करना है। इस पर्ची की मदद से लोग आसानी से मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, जेवर और दादरी में 10 फरवरी को मतदान होगा। सोमवार से प्रशासन मतदाता पर्चियों का वितरण शुरू करेगा। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि मतदाता पर्चियों को संबंधित तहसील में भेज दिया गया है। वहां से बीएलओ इनका घर-घर जाकर वितरण करेंगे। मतदाता पर्ची के साथ मतदान करने आ सकते हैं। जिन लोगों को पर्ची मिल जाएगी, उन्हें अन्य किसी तरह का पहचान पत्र लाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। अगर किसी को मतदाता पर्ची नहीं मिलती है और उनका नाम मतदाता सूची में है तो वह आयोग की तरफ से निर्धारित अन्य पहचान पत्र के साथ मतदान करने आ सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन कर रहा है जागरूक
जिला प्रशासन ने इस बार 70 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए प्रशासन मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। अफसरों का कहना है कि मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाकर बूथ का पता लगा सकते हैं। साथ ही, जिले की वेबसाइट पर भी अपने बूथ का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में प्रयागराज से आएंगे बैलेट पेपर
ईवीएम में लगने वाले बैलेट पेपर इस बार प्रयागराज में छप रहे हैं। ये दो दिन में जिला प्रशासन को मिल जाएंगे। पुलिस बल के साथ प्रशासन की एक टीम बस और ट्रक के साथ प्रयागराज रवाना हो गई है। बैलेट पेपर आने के बाद इन्हें ईवीएम में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed