फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vote

Noida News: शख्स एक वोट चार, भाजपा पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप

Mon, 22 Apr 2024 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
vote
शख्स एक वोट चार, भाजपा पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप
विज्ञापन


- सपा ने 104 फर्जी वोटों को बताया फर्जी, शासन-प्रशासन पर लगाए कई आरोप



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को 104 वोटरों की जानकारी प्रशासन के समक्ष रखी गई, जिनके तीन से चार वोट थे। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इसमें उन लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने इनके फर्जी वोट बनवाए गए हैं। मामले की जांच की मांग भी की गई। वहीं, सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए

समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि दादरी विधानसभा में भाग संख्या 18 और 18अ में भारी संख्या में एक से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। एक ही नाम के कई वोटर कार्ड हैं। पता भी एक है। उन्होंने कहा कि उनको सूचना प्राप्त हुई है कि बीएलओ ने सही तरीके से अपने बूथ की जांच नहीं की है। फर्जी वोट डलवाने की बड़ी साजिश रची जा रही है। इसलिए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में सभी बीएलओ व पीठासीन अधिकारी को यह निर्देश दिया जाए कि एक बार में सिर्फ एक वोट डाली जाए। 1789 वोटों में से 104 लोगों की डबल या तीन बार वोट बनी है। अगर एक बूथ कि ऐसी स्थिति है तो पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में क्या स्थिति होगी। सुनील चौधरी, पंकज अवाना, मुकेश यादव, रेश पाल अवाना, मनोज गोयल, कविता गुर्जर, सुमित अंबावता, रोहित यादव, मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बाबत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सपा की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अगर जानकारी दी जाती है तो कार्रवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed