फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vote and inspire your acquaintances too: Suhas LY

मतदान करें और परिचितों को भी प्रेरित करें: सुहास एलवाई

Thu, 10 Feb 2022 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vote and inspire your acquaintances too: Suhas LY
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने लोगों से बृहस्पतिवार को मतदान जरूर करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने कहा है कि परिचितों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। अगर किसी को मतदान करने में परेशानी है तो कंट्रोल रूम के नंबर 1950 पर फोन कर जानकारी दें। मतदाता घर से निकलने से पहले एक बार नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) पर अपना बूथ नंबर जरूर देख लें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार 90 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को कहा कि सभी लोग जरूर मतदान करें। जिन लोगों को जानते हैं, उनसे भी मतदान करने की अपील करें। सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से भी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें। पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा था। इस बार संकल्प लेना है कि मतदान प्रतिशत को 90 प्रतिशत तक पहुंचाना है। इस लक्ष्य को पूरा करना है। इसमें सभी मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। हर मतदाता मतदान करने के लिए घर से निकलने से पहले एक बार एनवीएसपी पोर्टल पर अपने बूथ का नाम जरूर देख लें, ताकि मतदान करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सामुदायिक भवन में बांटी गई मतदान पर्ची
ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 के सामुदायिक भवन में बुधवार को बीएलओ ने दोपहर एक बजे तक पर्ची बांटी। बड़ी संख्या में लोग पर्ची लेने पहुंचे। इसके बाद बीएलओ ने घर-घर जाकर पर्ची बांटी। बीटा वन में बड़ी संख्या में लोगों की शिकायत थी कि उनको पर्ची नहीं मिली है। कुछ निवासियों का कहना है कि कुछ लोगों के लिए यहां पर बीएलओ घर जाकर पर्ची बांट रही हैं। वहीं, कुछ लोगों के घर पर नहीं जा रही है। सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे थे। इसके बाद सेक्टर निवासियों की तरफ से बीएलओ को सामुदायिक भवन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पर्चियां बांटने का निवेदन किया गया थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed