फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   viral video of verbal altercation between dancer Dimple Chaudhary and two youths in Greater Noida

Video: ग्रेटर नोएडा में डांसर का हाई वोल्टेज ड्रामा, फोटो खींचने पर भड़की डिंपल चौधरी; बीच सड़क हुई गाली-गलौज

Thu, 18 Jun 2026 06:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 18 Jun 2026 06:29 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का फोटो खींचने को लेकर दो युवकों से विवाद हो गया। गाली गलौज और नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
viral video of verbal altercation between dancer Dimple Chaudhary and two youths in Greater Noida
डांसर डिंपल चौधरी की दो युवकों से तीखी बहस - फोटो : वायरल वीडियो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन की कॉमर्शियल बेल्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में हरियाणवी डांसर दो युवकों के साथ जमकर गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आ रही है। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा है। हाई वोल्टेज ड्रामा फोटो खींचने को लेकर हुआ। डांसर वीडियो में कह रही है कि मना करने के बाद भी फोटो क्यों खींची। वहीं बीटा 2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करीब दो मिनट का है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना दो से तीन दिन पुरानी है और शाम के समय की है। वीडियो में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ एक और युवती भी दिखाई दे रही है। दोनों की दो युवकों से तीखी बहस हो रही है। आसपास बच्चों समेत लोगों की भीड़ जमा है। वीडियो में डांसर डिंपल चौधरी फोटो खींचने का विरोध करते हुए कह रही है कि जब मना किया है तो फिर फोटो क्यों खींच रहे हो। वहीं दोनों युवक केवल फोटो खींचने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


इसी बात पर विवाद बढ़ गया। वीडियो में डांसर जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करती नजर आ रही है, जिससे विवाद और बढ़ गया। तीखी नोकझोंक के साथ हल्की धक्का मुक्की भी हुई। करीब पांच मिनट तक यह ड्रामा चलता रहा। काफी बदसलूकी झेलने के बाद दोनों युवक वहां से चले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग डांसर डिंपल चौधरी की अभद्र भाषा को लेकर अलग अलग वीडियो बनाकर भी पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीटा 2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। किसी भी पक्ष ने कोतवाली में शिकायत नहीं दी है। यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो भी अभी पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed