{"_id":"612214048ebc3e79ca1fb531","slug":"viral-video-of-sketing-stunt-in-greater-noida-sports-complex-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्केटिंग स्टंट का वीडियो वायरल, पूर्व कोच ने बताया पुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्केटिंग स्टंट का वीडियो वायरल, पूर्व कोच ने बताया पुराना
Sun, 22 Aug 2021 03:35 PM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 22 Aug 2021 03:35 PM IST
सार
पूर्व कोच ने बताया कि वीडियो बहुत पुराना है और इसे एक टीवी शो के लिए बनाया गया था। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्टंट से पहले सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर के स्केटिंग अकादमी के बच्चों द्वारा खतरनाक स्टंट कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्टंट से पहले सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। वहीं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के कर्मचारियों ने वीडियो बनाए जाने की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं पूर्व में स्केटिंग अकादमी संचालित करने वाले कोच चरन सिंह ने वीडियो को बनाने की हामी भरी है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि वीडियो काफी पहले बनाया गया था और मौके पर तमाम तरह के सुरक्षा मानकों का ध्यान रख गया था। उन्होंने कहा कि तब एक टीवी के रियलिटी शो के लिए वीडियो बनाया गया था। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों ने वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया। साथ ही उन्होंने इसकी जांच कराने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रबंधक ग्रेनो प्राधिकरण के सलील यादव ने कहा कि खतरनाक वीडियो बनाने का मामला संज्ञान में आया है। इस बारे में स्पोर्ट्स मैनेजर से जवाब मांगा गया है। वीडियो की जांच भी कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन