फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   villegars closed school gate

स्कूलों पर जड़ा ग्रामीणों ने ताला

Mon, 22 Aug 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
villegars closed school gate
पिनगवां/पुन्हाना। हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग में अध्यापकों की तबादला प्रक्रिया अगस्त 2022 में चालू कर रखी है, जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है। अध्यापकों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी इसके प्रति पूरा रोष है क्योंकि सरकार की इस ट्रांसफर नीति से मिडिल विद्यालय लगभग अध्यापक रहित होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

नूंह जिला के खंड पिनगवां के राजकीय मिडिल स्कूल मोहम्मदपुर गांव से सभी चार अध्यापकों का तबादला कर स्कूल से सभी पद खत्म करने से नाराज ग्रामीणों और बच्चों ने सोमवार को स्कूल पर ताला जड़कर स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ बच्चों और ग्रामीणों में काफी रोष नजर आया। उसके बाद स्कूल अध्यापक और उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया। गांव मोहम्मदपुर निवासी ने राशिद खान और बलेस रानी ने बताया कि उन्हें अध्यापकों के तबादले से कोई नाराजगी नहीं है बल्कि सरकार अगर उनके स्कूल से अध्यापकों का तबादला करती है तो उनकी जगह दूसरे अध्यापक भेजे जाए। लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। जिससे उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। वहीं, स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा नीतू और लता ने बताया कि उनके स्कूल में पहले ही अध्यापकों की कमी है अगर उनके अध्यापक चले जाएंगे तो उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। जब अध्यापक नहीं होंगे तो वह पढ़ाई कैसे पढ़ कर पाएंगी।
विज्ञापन

एक भी नियमित अध्यापक नहीं
स्कूल के अध्यापक मुबारक हुसैन ने बताया कि उनके मिडिल स्कूल में 176 बच्चे हैं जिनके लिए 6 पोस्ट स्वीकृत हैं जिनकी जगह 4 अध्यापक कार्यरत है, चारों अध्यापकों का सरकार की नीति के अनुसार तबादला हो गया है। स्कूल में कोई दूसरा अध्यापक की नियुक्ति नहीं की गई है। स्कूल में अध्यापक के पदों को सरकार ने खत्म करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मिडिल स्कूल में 444 बच्चे हैं जिनके लिए 11 अध्यापक और एक हेड मास्टर की पोस्ट है जिनकी जगह पर एक भी नियमित अध्यापक नहीं है। मात्र 3 अतिथि अध्यापक बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है अधिकारी
पुन्हाना के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मोहम्मदपुर गांव के मिडिल स्कूल में 4 अध्यापकों का तबादला हुआ है लेकिन अभी तक अध्यापक स्कूल में ही है उनको रिलीव नहीं किया गया है। ग्रामीणों को लगता है कि यहां कोई अध्यापक नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल से पद खत्म करने की बात है तो इस बारे में उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी स्कूल में कोई पद खत्म नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चे और ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए स्कूल पर ताला जड़ दिया था जिनको समझा-बुझाकर खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed