{"_id":"68cea5852cc6844a5b035ce4","slug":"villagers-upset-over-dilapidated-road-no-solution-noida-news-c-23-1-lko1064-75772-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, समाधान नहीं
Sat, 20 Sep 2025 06:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर के ढूंढेरा गांव में जर्जर सड़क से गुजरना स्थानीय लोगों के लिए किसी इम्तिहान से कम नहीं है। गड्ढों से भरी सड़क से हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं। इनमें बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छात्र शामिल हैं। खराब सड़क के कारण बच्चों के गिरने और चोटिल होने का डर भी बना रहता है।
अभिभावकों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों के कारण स्थिति खतरनाक हो गई है। कई बार वाहन फंस जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक तो कई बार अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। ऐसे में बच्चों की चिंता सताती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई। शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जर्जर सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए।