{"_id":"6ade0bf3a6af382d6b09055d","slug":"villagers-troubled-by-filth-and-bushes-in-irrigation-canal-noida-news-c-491-1-gnd1012-11870-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिंचाई नाली में गंदगी और झाड़ियों से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिंचाई नाली में गंदगी और झाड़ियों से ग्रामीण परेशान
Sun, 25 Oct 2026 07:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 25 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। नवादा गांव में सिंचाई विभाग की नाली में गंदगी और झाड़ियां जमा होने से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जहरीले सांप और कीड़े-मकोड़े आसपास के घरों तक पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है। स्थानीय निवासी बालकिशन, त्रिलोक नागर, संजय नागर और रवि ने बताया कि नाली की सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द सफाई कराने और झाड़ियां हटवाने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन