फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers fought with the police who went to stop illegal mining

Noida News: अवैध खनन रोकने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने किया झगड़ा

Wed, 31 Jan 2024 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers fought with the police who went to stop illegal mining
अवैध खनन रोकने गई पुलिस से भिड़े ग्रामीण, जेसीबी मशीन छुड़ाई
विज्ञापन

गांव के सरपंच सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,

पुन्हाना। अवैध खनन की शिकायत पर लुहिंगा कलां गांव में छापा मारने पहुंची हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो नूंह चौकी पुलिस की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं ग्रामीण टीम से भिड़ गए और मौके से कब्जे में ली गई जेसीबी मशीन को छुड़वा लिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर पुलिस टीम भाग गई। पुलिस ने इस मामले में गांव के सरपंच सलीम सहित जेसीबी के मालिक अकबर व 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सोमवार को हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो नूंह चौकी में नियुक्त पीएसआई कर्ण सिंह ने अपनी टीम के साथ लुहिंगा कलां गांव पहुंची। मौके पर एक ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को अवैध खनन करते हुए पाया गया। टीम ने ट्रैक्टर व जेसीबी को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पुलिस टीम द्वारा जेसीबी मशीन लाते समय लुहिंगा कलां के सरपंच सलिम के सह पर जेसीबी मालिक अकबर सहित 10-15 लोगों ने हंगामा व झगड़ा करते हुए पुलिस टीम से जेसीबी को छुड़वाकर मौके से भगा दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस टीम को गांव में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुन्हाना पुलिस ने शिकायत पर दो नामजद सहित 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया, शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed