कैंटीन बनी अखाड़ा: एमिटी यूनिवर्सिटी में WWE की तरह दो लड़कियां भिड़ीं, हूटिंग करते रहे लड़के; देखें वीडियो
Girls Fighting Video In Noida: नोएडा में दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लड़कियां आपस में भिड़ जाती है और वहां मौजूद लड़के बीच बचाव के बचाए हूटिंग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा की जानी मानी एमिटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर से चर्चा में है। आए दिन सोशल मीडिया पर मारपीट, हंगामे और रील के वीडियो सामने आते रहते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो लड़कियां आपस में मारपीट कर रही हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद लड़के बीच बचाव नहीं कर रहे हैं बल्कि मजे ले रहे हैं।
ये वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर कैंटीन का बताया जा रहा है। दोनों यूनिवर्सिटी की छात्राएं बताई जा रही हैं। दो लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू होता है। बात कहासुनी से शुरू होती है और मारपीट तक पहुंच जाती है।
नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में दो युवती में किसी बात को लेकर जमकर हुई मारपीट !
— झगड़ा (@Jhagdaa) July 23, 2024
मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल !#noida #Amity #university #ViralVideos pic.twitter.com/R2pxos0I0P
वीडियो में देख सकते हैं। पहले दोनों बातचीत कर रही हैं। इसके बाद पहले एक दूसरे के गले को पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया। जहां दोनों लड़ रही हैं वहां लड़के भी खड़े थे। और लड़की दोनों का बीच बचाव भी करती है। लेकिन लड़के हूटिंग कर रहे हैं। दोनों लड़ते हुए कुर्सियों के बीच जमीन पर जा गिरीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि भी नहीं करते हैं।