{"_id":"68ab0e43cd13c6579e0ed9f6","slug":"video-of-dogs-clawing-a-foetus-goes-viral-noida-news-c-1-gnd1002-3321592-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भ्रूण को नोंचते हुए कुत्तों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भ्रूण को नोंचते हुए कुत्तों का वीडियो वायरल
विज्ञापन
-सीढ़ियों से गिरने से तीन महीने की गर्भवती का हुआ था गर्भपात
-अस्पताल से भ्रूण लेकर अंतिम संस्कार को निकले थे परिजन
-पीड़ित पति गया था दवाई और अंतिम संस्कार को कपड़ा लेने
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा।
फेज-2 थाना एरिया के सेक्टर-82 में एक भ्रूण को नोचते हुए कुत्तों का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शनिवार को वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने तहकीकात कर घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक यह भ्रूण कहीं चोरी से नहीं फेंका गया था। गर्भ में बच्चे की मौत के बाद भंगेल स्थित सरकारी अस्पताल में गर्भपात कर डॉक्टरों ने निकाला था। पति-पत्नी भ्रूण को लेकर अंतिम संस्कार को निकले थे। पत्नी की हालत सही नहीं थी और रो रही थी। पति भ्रूण को वहीं खाली जगह में रखकर दवाई और अंतिम संस्कार को कपड़ा लेने चला गया था। इस दौरान कुत्ते आए और मृत भ्रूण को नोचना शुरू कर दिया।
महिला व उसके पति ने फिर कुत्तों को भगाया और भ्रूण ले जाकर अंतिम संस्कार किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया है कि तिलपता क्षेत्र में एक कंपनी में नौकरी करने वाला युवक पत्नी के साथ रहता है। तीन महीने की गर्भवती महिला सीढ़ियों से गिर गई थी। इस हादसे के बाद उसे भंगेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच में गर्भ में बच्चे की मौत की बात सामने आई। इसके बाद अस्पताल में गर्भपात के बाद भ्रूण को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि हो गई है। भ्रूण फेंके जाने जैसी बातें निराधार और भ्रामक हैं। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मृत भ्रूण का अंतिम संस्कार परिवारीजन की तरफ से किया जा चुका है।