{"_id":"5fb56bbb8ebc3e9bc104a529","slug":"video-made-of-minor-girl-forcly-wear-a-ring-grnoida-news-noi5489989119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों ने 12वीं की नाबालिग छात्रा को जबरन अंगूठी पहनाकर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों ने 12वीं की नाबालिग छात्रा को जबरन अंगूठी पहनाकर बनाया वीडियो
विज्ञापन
12वीं की नाबालिग छात्रा को जबरन अंगूठी पहनाकर बनाया वीडियो
दनकौर। कस्बे में बारहवीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन अंगूठी पहनाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम छात्रा के पिता ने दनकौर कोतवाली पुलिस से बिलासपुर निवासी दो युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि अब आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फोन पर बात करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपी स्कूल जाते समय रास्ते में बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।
छात्रा बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह बिलासपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले जब उनकी बेटी घर से कॉलेज आ रही थी। तभी दो युवकों ने उसे कस्बे के बाहर जबरन रोक लिया और अंगूठी पहना दी। साथ ही अंगूठी पहनाते हुए वीडियो भी बना ली। जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। बेटी को फोन पर बात करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।