फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   video made of minor girl, forcly wear a ring

मनचलों ने 12वीं की नाबालिग छात्रा को जबरन अंगूठी पहनाकर बनाया वीडियो

Thu, 19 Nov 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
video made of minor girl, forcly wear a ring
12वीं की नाबालिग छात्रा को जबरन अंगूठी पहनाकर बनाया वीडियो
विज्ञापन

दनकौर। कस्बे में बारहवीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन अंगूठी पहनाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम छात्रा के पिता ने दनकौर कोतवाली पुलिस से बिलासपुर निवासी दो युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि अब आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फोन पर बात करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपी स्कूल जाते समय रास्ते में बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।

छात्रा बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह बिलासपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले जब उनकी बेटी घर से कॉलेज आ रही थी। तभी दो युवकों ने उसे कस्बे के बाहर जबरन रोक लिया और अंगूठी पहना दी। साथ ही अंगूठी पहनाते हुए वीडियो भी बना ली। जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। बेटी को फोन पर बात करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed