फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video beating pet dog in Greater Noida Mahagun Mantra Society goes viral

क्रूरता की हदें पार: GN में पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस रवीना टंडन ने किया शेयर

Wed, 20 Nov 2024 11:56 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने साझा किया है।

विज्ञापन
Video beating pet dog in Greater Noida Mahagun Mantra Society goes viral
पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्र की एक सोसाइटी के टावर में पालतू कुत्ते को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर पशु प्रेमी कावेरी राणा ने इस घटना पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने वीडियो ट्वीट कर पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए की मांग की है।  कावेरी राणा की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो को अभिनेत्री रवीना टंडन ने री ट्वीट किया है उनके री ट्वीट करने से मामला और गरमा गया है। 
विज्ञापन

 


पशु प्रेमी कावेरी राणा ने पालतू कुत्ते के साथ मारपीट का वीडियो एक्स पोस्ट किया था। उन्होंने नोएडा पुलिस,बिसरख थाना पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग कर इस मामले में कार्रवाई करने की अपील की है। मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस अमानवीय घटना पर गुस्सा लोग जाता रहे हैं। कई पशु प्रेमी अब संबंधित के लिए एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा और आसपास की हाउसिंग सोसाइटीज में पालतू कुत्तों के साथ हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस घटना ने फिर से सवाल खड़े कर दिया है कि क्या सोसाइटी में पालतू कुत्तों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन से उम्मीद है कि वह इस मामले में जल्द से जल्द खत्म उठाकर दोषी खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मामला सामने आने के बाद डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि इकोटेक तीन प्रभारी को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed