{"_id":"66815dfd2ad4aa118e00f483","slug":"vhps-demonstration-against-owaisis-slogan-in-parliament-noida-news-c-340-1-del1004-52826-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संसद में ओवैसी के नारे के विरोध में विहिप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संसद में ओवैसी के नारे के विरोध में विहिप का प्रदर्शन
विज्ञापन
सांसद को अयोग्य ठहराने को लेकर राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। संसद में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से जय फलस्तीन का नारा लगाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर आए थे। प्रदर्शन की अगुवाई विहिप की युवा इकाई बजरंग दल ने की। इसमें विहिप के कई आयामों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओवैसी की ओर से संसद में जय फलस्तीन का नारा नहीं लगाना चाहिए था। संसद में संविधान से संबंधित बातें होनी चाहिए। विहिप के दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि ओवैसी ने शपथ लेते समय संसद के भीतर फलस्तीन के प्रति आस्था प्रदर्शित की जबकि इसके पहले अन्य मौकों पर कभी भारत की जय नहीं कहा जो घोर निंदनीय है। ओवैसी की ओर से संसद में कहे शब्द संविधान का अपमान है। ऐसी राजनीति अब स्वीकार्य नहीं होगी। इस मामले में सांसद को अयोग्य ठहराने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की गई है। प्रदर्शन में विहिप प्रांत संगठन मंत्री सुबोध चन्द्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक जगजीत सिंह गोल्डी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।