{"_id":"6ade125709c97dd290088218","slug":"veer-naris-brave-womenwidows-of-martyrs-honored-on-foundation-day-noida-news-c-491-1-gnd1012-11876-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्थापना दिवस पर वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्थापना दिवस पर वीर नारियों को किया सम्मानित
Sun, 25 Oct 2026 07:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 25 Oct 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। पूर्व सैनिक सेवा सम्मान समिति ने रविवार को मिर्जापुर मार्ग स्थित फार्म हाउस में द्वितीय स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में बुलंदशहर, अलीगढ़, पलवल और गाजियाबाद समेत कई जिलों से पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया। समिति के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में संस्थापक तेजवीर सिंह, अध्यक्ष राजेंद्र गौड़, कैप्टन उदयपाल सिंह, जेजे सिंह, इंद्रपाल चौधरी और गजेंद्र सिंह समेत अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन