फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Varun will try his luck in National Wrestling Championship

Noida News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दांव लगाएंगे वरुण

Wed, 06 Aug 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Varun will try his luck in National Wrestling Championship
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में कुश्ती की बारीकियां सीख रहे पहलवान वरुण अब राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दांव आजमाएंगे। इसी 20 से 23 अगस्त तक झारखंड में आयोजित होने वाली अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। मूलरूप से कर्नाटक के निवासी पहलवान वरुण ने तीन से पांच अगस्त तक कर्नाटक में राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। पहलवान, ग्रेनो के सेक्टर-37 स्थित जोनल स्टेडियम में रंजीत पहलवान से कुश्ती के दांवपेंच सीख रहे हैं। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में वरुण ने 130 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अली को 11-2 अंक से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में दावणगेरे के पवन को 5-1 अंक से हराया। फाइनल में पहलवान का सामना सोनू पहलवान के साथ हुआ है। पहलवान ने सोनू को 9-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर पहलवान का चयन 20 से 23 अगस्त तक झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जिला कुश्ती संघ के सचिव चतर सिंह, योगी भाटी, वनीष प्रधान, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed