फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vantika shines again on the international stage when her mother honed her skills.

Noida News: मां ने तराशा तो अंतरराष्ट्रीय फलक पर फिर चमकी वंतिका

Mon, 16 Sep 2024 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Vantika shines again on the international stage when her mother honed her skills.
फोटो--
विज्ञापन

मां ने तराशा तो अंतरराष्ट्रीय फलक पर फिर चमकीं वंतिका
- बचपन से ही शतरंज खेल में प्रबंधक की भूमिका निभा रहीं मां संगीता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित हो रही शतरंज ओलंपियाड 2024 में एक बार फिर से नोएडा की बेटी वंतिका अग्रवाल ने तिरंगा का मान बढ़ाया। उन्होंने अपनी पारी जीत कर देश को अंग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया है। इस जीत का श्रेय वंतिका ने अपनी मां संगीता अग्रवाल को दिया है, जिन्हाेंने बचपन से ही वंतिका के लिए मां के साथ खेल प्रबंधक की भी भूमिका निभाई है।

सेक्टर-27 निवासी शतरंज खिलाड़ी वंतिका को शतरंज में आगे बढ़ने के लिए मां संगीता अग्रवाल ने हमेशा प्रेरित किया। इसके बदौलत वह निरंतर ऊंचाईयों को चूमने में सफल रहीं। वंतिका ने पिछले साल ही 11वीं अंतरराष्ट्रीय महिला मास्टर का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद इन्होंने एशियन चैंपियनशिप में भी शानदार खेल का प्रदर्शन कर देश के लिए जीत हासिल की थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंतिका को सम्मानित भी किया था। वंतिका ने साल 2021 में महिला ग्रैंड मास्टर का खिताब हासिल किया था। 2020 में भी वह शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रही थीं। खेल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वंतिका प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी सम्मानित हो चुकी हैं। इन सफलताओं का श्रेय उन्होंने अपने परिवार को दिया है। वंतिका के पिता आशीष अग्रवाल बताते हैं कि वंतिका को बचपन से ही शतरंज खेलने का शौक था। स्कूल के समय में उसे शतरंज लाकर देते वक्त इसका इल्म नहीं था कि एक दिन इसी खेल में परिवार के साथ देश को भी गौरवान्वित करेगी। इसका सबसे अधिक श्रेय उसकी मां को जाता है। इस समय भी वंतिका के साथ उनकी मां संगीता हंगरी के बुडापेस्ट में मौजूद हैं और अपनी लाडली का उत्साह बढ़ा रही हैं। रविवार को खेले गए मैच में जीत हासिल कर वंतिका ने देश को अग्रणी पंक्ति में पहुंचा दिया। यहां ओलंपियाड का आयोजन 22 सितंबर तक होना है, वंतिका अग्रवाल ने अपने 4 मैच खेले और 3.5 व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed