फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Valuation of assets of displaced farmers will be made public

Noida News: संशोधित विस्थापित किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन होगा सार्वजनिक

Tue, 30 Jul 2024 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Valuation of assets of displaced farmers will be made public
विस्थापित किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन होगा सार्वजनिक
विज्ञापन

- मुआवजा वितरण में आएगी पारदर्शिता, किसानों को कार्यालयों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को बुधवार से सार्वजनिक किया जाएगा। किसानों ने जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह से मूल्यांकन को सार्वजनिक करने की मांग की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को जिले व तहसील की वेबसइट के अलावा गांव में भी सार्वजनिक रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
नोएडा एयरपोर्ट में जेवर के दयानतपुर, कुरैब, करौली बांगर, रन्हेरा, बीरमपुर, मुढरह के किसानों से 1181 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसमें से कुरैब, कुरैब का माजरा, नगला जहानु, रन्हेरा, कौरोली बांगर के माजरा नगला हुकमसिंह के किसानों का विस्थापन किया जा रहा है। किसानों का आरोप था कि इन गांव में परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर कुछ कर्मचारी पहले ही भ्रष्टाचार का खेल कर चुके हैं। वहीं, दोबारा से हो रहे मूल्यांकन को सार्वजनिक न किए जाने से किसानों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी को लेकर कुछ किसानों ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता करते हुए मूल्यांकन को सार्वजनिक कराने की मांग की थी। इससे किसानों को पता चल सके की उनकी संपत्तियों का क्या मूल्यांकन बन रहा है। जेवर विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र व वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद फैसला लिया गया कि किसानों को अब उनकी संपत्तियों का मूल्यांकन जिला, तहसील व गांव में सार्वजनिक रहेगा।
विज्ञापन


एनआईसी के माध्यम से जिले की वेबसाइट पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर के नाम से लिंक में जाकर परिसंपत्ति के नाम पर क्लिक करते ही सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। बुधवार तक पूरा डाटा अपलोड कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय कुमार सिंह उपजिलाधिकारी जेवर ( प्रशासक आरएंडआर एयरपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed