फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vacination

10,936 किशोरियों का होगा मुफ्त टीकाकरण: उपायुक्त

Thu, 09 Apr 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
vacination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के तहत सभी पात्र किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।




उन्होंने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 10,936 किशोरियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से संचालित है, जिसका उद्देश्य सर्वाइकल (ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करना है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाना है, जो जनभागीदारी और जागरूकता से ही संभव है। उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे टीकाकरण के समय आधार लिंक मोबाइल नंबर साथ रखें, क्योंकि ओटीपी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बाजार में 8,000 से 10,000 रुपये कीमत वाली यह वैक्सीन सरकार द्वारा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed