{"_id":"62757ad489cc6b48b76023da","slug":"vaccine-will-save-from-other-diseases-including-covid-noida-news-noi647073872","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड सहित अन्य बीमारियों से टीका ही बचाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड सहित अन्य बीमारियों से टीका ही बचाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिले में बच्चों को कोरोना व अन्य बीमारियों से बचाने के लिए इंद्रधनुष सहित अन्य टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग प्रमुखता से चला रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं आदि की मदद ली जा रही है। अभिभावक भी उम्र के अनुसार बच्चों को हर तरह का टीका समय से लगवाएं यह सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि कोविड सहित अन्य बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है। जिले में इंद्रधनुष योजना के दो चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए कई तरह के टीके लगाए जाते हैं। योजना का तीसरा चरण फिलहाल जारी है। इसमें तीन दिन के अंदर ही लक्ष्य के सापेक्ष 64 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। वहीं, कोविड रोधी टीकाकरण अभियान भी जारी है। इसके तहत 12 से 14 के आयु वर्ग में 72 फीसदी टीकाकरण हो चुका है, जबकि 15 से 17 साल के आयु वर्ग में 86 प्रतिशत से अधिक किशोरों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। 12 साल से कम आयु वर्ग में कोविडरोधी टीकाकरण के लिए अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
कोरोना से 160 संक्रमित, 788 पहुंचे सक्रिय केस
नोएडा। प्रदेश में शुक्रवार को 321 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें करीब आधे यानी कुल 160 मामले गौतमबुद्ध नगर के हैं। इससे जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 788 हो गई है। हालांकि, 24 घंटों में 143 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक कोविड से ठीक हुए लोगों की संख्या 99925 तक पहुंच गई है। एक माह में 200 से अधिक बच्चों को कोरोना ने चपेट में लिया है। राहत की बात यह है कि इस बार कोविड के लक्षण ज्यादातर मामलों में हल्के हैं। 99 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। बीस से कम मरीजों का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है।