{"_id":"613cc10b8ebc3e7ac0757cb4","slug":"vaccine-stock-exhausted-tokens-not-distributed-returned-to-people-noida-news-noi603954525","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके का स्टॉक खत्म, नहीं बांटे टोकन, लोगों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके का स्टॉक खत्म, नहीं बांटे टोकन, लोगों को लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोरोनारोधी टीका लगवाने पहुंचे लोगों को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में एक बार फिर परेशानी उठानी पड़ी। बारिश में घंटो पहले पहुंचकर लोग टोकन मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण ऑनस्पॉट टीकाकरण नहीं किया गया। टीकाकरण नहीं होने से नाराज लोगों ने विरोध जताया। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से उनकी नोंकझोंक भी हुई।
दरअसल, शनिवार को जिले के सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर केवल वैक्सीन की दूसरी डोज ही दी जा रही है। हर शनिवार को अस्पताल को भीड़ बढ़ने के कारण अस्पताल प्रशासन ने बिना स्लॉट बुक कराए ऑनस्पॉट टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों के लिए शनिवार से दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच टोकन बांटने की व्यवस्था शुरू की थी। लेकिन सुबह से ही लोग टोकन लेने के लिए पहुंचने शुरू हो गए। स्लॉट बुक कराकर आने वालों की भीड़ अधिक थी, जबकि वैक्सीन का स्टॉक कम था। इस कारण अस्पताल प्रशासन ने ऑनस्पॉट टीकाकरण नहीं करने का निर्णय लिया। टीकाकरण केंद्र के बाहर आननफानन में नोटिस लगा दिए गए। सुरक्षाकर्मियों ने बिना स्लॉट बुक कराए आने वाले लोगों को लौटने के लिए कहा। इससे नाराज लोगों ने विरोध जताया। शनिवार को अस्पताल में 1365 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
इसलिए बढ़ रही परेशानी
जिले में वैक्सीन की उपलब्धता रोजाना निर्धारित होती है। केंद्रों को कितनी वैक्सीन मिलेंगी, इसकी जानकारी उसी दिन मिलती है जिस दिन टीकाकरण होना होता है। इसलिए टीकाकरण की पुख्ता व्यवस्था नहीं बन पाती। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण किया जाता है। स्लॉट बुक कराने वालों को प्राथमिकता दी जाती है। वैक्सीन बचते पर ऑनस्पॉट टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
सर्वर डाउन होने से भी बिगड़ी व्यवस्था
शनिवार सुबह सर्वर डाउन होने के कारण भी टीकाकरण व्यवस्था बिगड़ गई। केंद्रों के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जबकि पोर्टल की दिक्कत के कारण टीकाकरण कुछ समय के लिए बंद रहा। बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।