फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vaccine given less than the target in the festival

टीका उत्सव में लक्ष्य से कम को दी वैक्सीन

Sun, 11 Apr 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vaccine given less than the target in the festival
पुन्हाना। रविवार को जिले में कोविड टीका उत्सव मनाया गया। पहले दिन 2321 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रशासन ने पहले दिन तीन हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि 6 स्वास्थ्य वर्कर और 45 साल से अधिक आयु के 2305 लोगों को पहली टीका लगाया गया। वहीं एचसीडब्ल्यू 10 वर्कर्स को टीका लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार तक जिले में 26729 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जनरल अल-आफिया अस्पताल, शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी व जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 101 जगह पर कोविड टीकाकरण केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

टीका उत्सव को कामयाब बनाने के लिए 196 टीमों का गठन किया गया। इनमें 980 डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर आदि को लगाया गया था। यह उत्सव चार दिन तक चलेगा। इस दौरान जिले में कुल 19 हजार लोगों को पहला टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले दिन लोगों में जागरूकता नहीं होने के कारण पहले दिन का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। सोमवार को 6 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। उम्मीद है सोमवार को 6 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाकर कमी को पूरा कर लिया जाएगा। टीका उत्सव में जिला उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीका उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और टीका लगवाने में सहयोग करने की लोगों से अपील की है। ताकि नूंह जिले में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि टीका उत्सव 14 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए गांवों में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed