{"_id":"666d9d14dd47a4667503a798","slug":"used-to-dispose-of-stolen-bikes-through-minors-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-51363-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाबालिगों के जरिये ठिकाने लगाता था चोरी की बाइक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाबालिगों के जरिये ठिकाने लगाता था चोरी की बाइक, गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी की दस बाइक बरामद, गिरफ्तारी से नौ मामले सुलझे
नोएडा निवासी फरार आरोपी सप्लाई करता था चोरी की बाइक
-- -- -- -- -- -
500 रुपये देता था नाबालिगों को आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चोरी के वाहन खरीदने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन चोरी के नौ मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस को पता चला है कि नोएडा निवासी प्रिंंस चोरी की बाइक जितेंद्र को सप्लाई करता था। इसके बाद जितेंद्र नाबालिगों के जरिये ठिकाने लगाता था। बदले में आरोपी नाबालिगों को 500 रुपये देता था। मामले में पुलिस को प्रिंस की तलाश है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक की डिलीवरी नाबालिगों से करवा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर विजय पाल व अन्यों की टीम का गठन किया गया। जांच में टीम को उत्तम नगर टर्मिनल पर एक बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक बाइक की निगरानी की। इस बीच जितेंद्र बाइक लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाइक उत्तम नगर से चुराई गई थी। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की बाइक का रिसीवर है। बाइक उसे प्रिंस दी है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नौ और बाइक बरामद की। जितेंद्र अब तक चोरी की 20 बाइक प्रिंस से खरीद चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
-- --
शुजात आलम