{"_id":"6832b98a2374d2ed180487d4","slug":"upsc-prelims-exam-is-being-held-at-44-examination-centers-in-gautam-buddha-nagar-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Prelims 2025: परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी, गौतमबुद्ध नगर में बनाए गए 44 केंद्र; दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Prelims 2025: परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी, गौतमबुद्ध नगर में बनाए गए 44 केंद्र; दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से
Sun, 25 May 2025 12:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 May 2025 12:02 PM IST
विज्ञापन
UPSC Prelims 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज देशभर में यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा हो रही है। गौतमबुद्धनगर में 44 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। पहली शिफ्टी की परीक्षा समाप्त हो गई है। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में जीएस का पेपर सरल रहा। दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
बता दें कि परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रत्येक पाली दो घंटे की है। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक थी और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना था। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजनल फोटो आइडी लाना अनिवार्य था।
विज्ञापन