फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UPSC exam will be held at 43 centers today, preparations complete

Noida News: आज 43 केंद्रों पर होगी यूपीएससी की परीक्षा, लगे होंगे जैमर

Sat, 15 Jun 2024 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
UPSC exam will be held at 43 centers today, preparations complete
फोटो:
विज्ञापन

------------------

आज 43 केंद्रों पर होगी यूपीएससी की परीक्षा, तैयारी पूरी
-परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा केंद्र पर प्रवेश, कड़ी सुरक्षा के बीच तीन पर्यवेक्षक के साथ 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे नियुक्त
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में रविवार को 43 केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 आयोजित होगी। परीक्षा में 20544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पाली में होने वाली परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगे होंगे। परीक्षा को लेकर यातायात की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे के बीच होगी। कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा दादरी में हैं। सभी परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 43 लोकल इंस्पेक्टिंग अफसर भी तैनात रहेंगे। जो परीक्षा में नकल रोकने के साथ-साथ अन्य व्यवस्था पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी। इस संबंध में बिजली अफसरों को निर्देशित किया जा चुका है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सुबह 6 बजे से चलेगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed