{"_id":"62aaa9943c9c7616e921852a","slug":"up-violence-news-update-action-on-violent-protesters-in-nupur-sharma-case-continues-357-arrested-till-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Violence: नुपुर शर्मा मामले में हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई जारी, गुरुवार तक 357 हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Violence: नुपुर शर्मा मामले में हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई जारी, गुरुवार तक 357 हुए गिरफ्तार
Thu, 16 Jun 2022 09:25 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:25 AM IST
सार
प्रदेसभर में पुलिस और नागरिक प्रशासन आगामी जुमे की नमाज को लेकर भी खासा सतर्क है। मुरादाबाद जिला प्रशासन ने जिले में लागू धारा 144 को तीन जुलाई तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ 10 जून प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गुरुवार सुबह तक 357 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एडीजी, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया, ''10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में प्रदेश में आज सुबह तक 357 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, फिरोजाबाद में 20 और अंबेडकरनगर में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामल में 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।''
विज्ञापन
पुलिस और नागरिक प्रशासन आगामी जुमे की नमाज को लेकर भी खासा सतर्क है। मुरादाबाद जिला प्रशासन ने जिले में लागू धारा 144 को तीन जुलाई तक बढ़ा दिया है।