{"_id":"6347f3e922a9d76b5b527df8","slug":"up-state-tax-stf-raids-at-various-places-in-noida-on-inputs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Raid: राज्य कर एसटीएफ ने विभिन्न स्थानों पर की छापेमारी, 100 से ज्यादा अधिकारी दे रहे कार्रवाई को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Raid: राज्य कर एसटीएफ ने विभिन्न स्थानों पर की छापेमारी, 100 से ज्यादा अधिकारी दे रहे कार्रवाई को अंजाम
Thu, 13 Oct 2022 04:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 13 Oct 2022 04:52 PM IST
सार
डीपी गर्ग ग्रुप के 12 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। राज्यकर आयुक्त मिनिस्टी एस के निर्देश पर अपर आयुक्त अरविंद कुमार ग्रेड-1 एसटीएफ के नेतृत्व में नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के 100 से ज्यादा अधिकारी इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
छापेमारी करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की एसटीएफ ने गुरुवार को डीपी गर्ग समूह के नोएडा शहर में स्थित 12 ठिकानों पर छापा मारा। एसटीएफ टीम के लगभग 100 से अधिक अधिकारी सुबह से इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
डीपी गर्ग ग्रुप के 12 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। राज्यकर आयुक्त मिनिस्टी एस के निर्देश पर अपर आयुक्त अरविंद कुमार ग्रेड-1 एसटीएफ के नेतृत्व में नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के 100 से ज्यादा अधिकारी इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है उनमें सेक्टर-8 स्थित गर्ग इंडस्ट्री, मोनिका हार्डवेयर, डीपी गर्ग एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, डीडी हार्डवेयर, सेक्टर-63 स्थित डूर डिवाइसेस, दीपक हिंज्स, सेक्टर-4 स्थित जय हार्डवेयर के अलावा पांच अतिरिक्त ठिकने शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी ठिकानों पर सुबह 10.30 बजे एक साथ छापे मारे गए।यह फर्में हार्डवेयर का कारोबार करती हैं। उप आयुक्त राज्यकर आरपीएस कौन्तेय की देखरेख में देर रात तक कार्रवाई जारी रहने की संभावना है। जांच टीमों को इसमें बड़े पैमाने पर कर चोरी के संकेत मिले हैं।