फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA taught the rules of the builders

यूपी रेरा ने बिल्डरों को पढ़ाया नियमों का पाठ

Sun, 28 Feb 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
UP RERA taught the rules of the builders
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के 120 बिल्डरों से ऑनलाइन बैठक की। इसमें यूपी रेरा ने बिल्डरों को नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। साथ ही, सभी जरूरी कार्यों और जानकारी को समय पर उपलब्ध कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

अभी तक बिल्डर नियमों की जानकारी के अभाव का बहाना बनाकर कार्रवाई से बचने का प्रयास करते हैं। यूपी रेरा समय-समय पर बिल्डरों से जरूरी जानकारी मांगता है। बिल्डरों को प्रोजेक्ट की तिमाही और वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी होती है। प्रोजेक्ट के नक्शे की वैद्यता, ऑडिट रिपोर्ट आदि की जानकारी ऑनलाइन देनी होती है, लेकिन ज्यादातर बिल्डर ऐसा नहीं कर रहे हैं। यूपी रेरा की सकती पर बिल्डर प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने का बहाना बनाते हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को देखकर यूपी रेरा ने बिल्डरों के साथ बैठक की। अफसरों ने बताया कि बिल्डरों से उनकी समस्या पूछी गई और समाधान कराया गया। तमाम तरह की जानकारी देने के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed