फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA slaps Rs 1.05 crore fine on nine builders

यूपी रेरा ने नौ बिल्डरों पर लगाया 1.05 करोड़ का जुर्माना

Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
UP RERA slaps Rs 1.05 crore fine on nine builders
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने आदेशों का पालन नहीं करने पर नौ बिल्डरों पर 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ज्यादातर बिल्डन एनसीआर के हैं। यूपी रेरा ने सभी बिल्डरों को 30 दिन में धनराशि जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

यूपी रेरा के चेयरमैन राजीव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को 93वीं बैठक हुई। इसमें सदस्य कल्पना मिश्रा और भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में यूपी रेरा के आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। ज्यादातर बिल्डरो के पास आदेश लंबित हैं। इस पर यूपी रेरा ने नाराजगी जताते हुए नौ बिल्डरों पर 1.05 करोड़ का जुर्माना लगा दिया। सबसे अधिक लॉजिक्स इंफ्राटेक पर 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिल्डरों के पास यूपी रेरा के सैकड़ों आदेश लंबित हैं। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि बिल्डरों को 30 दिन में धनराशि जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर वसूली होगी। साथ ही, 15 दिन के अंदर सभी आदेशों का पालन करना होगा। इसकी रिपोर्ट यूपी रेरा में समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed