{"_id":"672e4822bb42f5999c094e3a","slug":"up-encounter-miscreant-roaming-around-on-stolen-scooty-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: लूटी हुई स्कूटी से घूम रहा था बदमाश, पुलिस को देखते ही कर दी फायरिंग; मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Encounter: लूटी हुई स्कूटी से घूम रहा था बदमाश, पुलिस को देखते ही कर दी फायरिंग; मुठभेड़ में दबोचा
Fri, 08 Nov 2024 10:50 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को दबोच लिया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लूटी हुई स्कूटी से घुम रहे बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को ओमेक्स गोलचक्कर के समीप स्कूटी सवार एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरोहा के दिलावर हुसैन के रूप में हुई है। वह जैतपुर गांव में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि ओमेक्स गोलचक्कर के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी आमिक्रोन 3 की तरफ से एक स्कूटी पर युवक आता दिखाई दी। रूकने का इशारा करने पर युवक स्कूटी मोड़कर वापस भागने लगा। तभी स्कूूटी फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन
स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी शातिर अपराधी है। छह नवंबर को एडवोकेट कालोनी के सामने से स्कूटी लूटी थी। पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन