फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Elections 2022: Know about SP Singh Baghel in Karhal Mulayam Singh's journey from PSO to Union Minister

UP Election 2022: जानें भाजपा प्रत्याशी के बारे में, मुलायम के पीएसओ से केंद्रीय मंत्री बनने तक का सफर

Mon, 31 Jan 2022 04:41 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 04:41 PM IST
सार

प्रो. एसपी सिंह बघेल औरैया जिले के भटपुरा के निवासी हैं। बघेल ने कानून में स्नातक, विज्ञान में परास्नातक डिग्री के साथ डॉक्टरेट भी किया है। प्रोफेसर बघेल ने अपना करियर यूपी पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर शुरू किया था।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Know about SP Singh Baghel in Karhal Mulayam Singh's journey from PSO to Union Minister
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल यूपी विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


प्रो. एसपी सिंह बघेल मूल रूप से औरैया जिले के भटपुरा के निवासी हैं। बघेल ने कानून में स्नातक, विज्ञान में परास्नातक डिग्री के साथ डॉक्टरेट भी किया है। प्रोफेसर बघेल ने अपना करियर उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर शुरू किया था। बघेल 1989 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में लगाए गए। बघेल उनके पीएसओ रहे। उनसे प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने 1998 में उनको जलेसर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उतारा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही चुनाव में दर्ज की जीत

एसपी सिंह बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद 1999 और 2004 में फिर सांसद चुने गए। इसके बाद वे बसपा में शामिल हो गए। साल 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। लोकसभा 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गए थे।

टीम योगी में शामिल

साल 2014 में मिली हार के बाद एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर बसपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। साल 2015 में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। उन्होंने पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला।

मोदी सरकार में बने मंत्री

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया। यहां से भी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की। बघेल को आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया की जगह चुनाव लड़वाया गया था। अब केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed