{"_id":"622f0e8c53b0020b665780ce","slug":"up-election-result-union-minister-of-state-for-home-teni-said-was-speaking-from-the-beginning-will-get-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी बोले- शुरू से बोल रहा था, बहुमत हासिल करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी बोले- शुरू से बोल रहा था, बहुमत हासिल करेंगे
Mon, 14 Mar 2022 03:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 14 Mar 2022 03:15 PM IST
सार
यूपी में भाजपाको पूर्ण बहुमत मिलने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने बड़ा बयान दिया है। टेनी ने कहा कि हम शुरू से बता रहे थे कि हम फिर बहुमत पाकर सरकार बनाएंगे। अगर कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होती तो हम बहुमत हासिल नहीं कर पाते।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी।
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वह शुरू से ही बोल रहे थे कि यूपी में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन
अजय मिश्र ने कहा कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकारें पीएम के नेतृत्व में काम कर रही थीं, उसके भरोसे हम शुरू से कह रहे थे कि हम फिर बहुमत पाकर सरकार बनाएंगे। अगर कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होती तो हम बहुमत हासिल नहीं कर पाते।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में पिछले साल किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में केंद्रीय मंत्री का बेटा आशीष मिश्र जेल गया था। हालांकि बाद में उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन