फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election Phase three Samajwadi Party complaint to election commission on pressing SP button bjp slip coming out on evm in Bhognipur kanpur dehat

यूपी चुनाव चरण 3: सपा का बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकल रही- समाजवादी पार्टी का आरोप

Sun, 20 Feb 2022 11:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 11:50 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भोगनीपुर में सपा का बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकल रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।
 

विज्ञापन
UP Election Phase three Samajwadi Party complaint to election commission on pressing SP button bjp slip coming out on evm in Bhognipur kanpur dehat
up election 2022 समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने कुछ पोलिंग बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि भोगनीपुर में सपा का बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकली रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से यह मामला उजागर किया। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'कानपुर देहात की भोगनीपुर 208 विधानसभा के बूथ संख्या 121 पर सपा का बटन दबाने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है। इस पर चुनाव आयोग संज्ञान लें। सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें।' 
विज्ञापन


विधानसभा किशनी में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप
एक और ट्वीट में सपा ने लिखा, 'मैनपुरी जिले की विधानसभा किशनी 109 बूथ संख्या 270 पर वोट डालने पर भाजपा की पर्ची निकल रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


छिबरामऊ विधानसभा में ईवीएम खराब
वहीं, सपा ने कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा 196 के बूथ संख्या 13 पर ईवीएम खराब होने का आरोप लगाया है। साथ ही ललितपुर जिले की विधानसभा 226 बूथ नंबर 41, 28, 24 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत की है। दोनों जगहों पर मतदान बाधित होने की बात भी कही है। उन्होंने चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

एक अन्य ट्वीट में सपा ने लिखा, 'फर्रुखाबाद जिले की विधानसभा भोजपुर 195 के बूथ नंबर 15,16,17 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित संज्ञान ले चुनाव आयोग सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान करें सुनिश्चित।'


मतदान की गिनती दस मार्च को होगी
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर चुनाव हो रहा है। वहां से कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश में तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान हो रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव सात चरण में पूरे होंगे। मतदान की गिनती दस मार्च को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed