फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election 2022: Uproar over Nirmala Sitharaman's UP type statement Congress said Finance Minister does not understand history

यूपी चुनाव 2022: निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' बयान पर बवाल, कांग्रेस बोली- वित्त मंत्री को इतिहास की समझ नहीं

Wed, 02 Feb 2022 07:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 02 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

बजट पर राहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमण ने कहा था, ''मैं समझती हूं कि इन्होंने टिपिकल यूपी टाइप जवाब दिया है। जो यूपी से भागने वाले सांसद (राहुल गांधी) के लिए काफी है।'' उनके इस बयान पर कांग्रेस ने मोर्चा खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Uproar over Nirmala Sitharaman's UP type statement Congress said Finance Minister does not understand history
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पेश करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर वित्त मंत्री के बयान पर अब कांग्रेस ने नए विवाद को हवा दी है। कांग्रेस ने इसे यूपी के अपमान से जोड़ते हुए वित्त मंत्री से माफी मांगने की बात कही है।

विज्ञापन


बजट पर राहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमण ने कहा था, ''मैं समझती हूं कि इन्होंने टिपिकल यूपी टाइप जवाब दिया है। जो यूपी से भागने वाले सांसद (राहुल गांधी) के लिए काफी है।'' उनके इस बयान पर कांग्रेस ने मोर्चा खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

बयान पर सीएम योगी से भी पूछा रुख

कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह राम-कृष्ण, तुलसी-कबीर, मंगल पांडे और अशफाक उल्ला खां की धरती का अपमान है। वित्त मंत्री को ना इतिहास की समझ है ना राजनीति की। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने इस बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी रुख स्पष्ट करने की मांग की है। कहा है कि योगी जी भी बताएं कि इस बयान पर वे क्या सोचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed