फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election 2022 SP leader imran masood and azam khan wife tanzeem replies CM yogi on his Azam khan akhilesh remark

UP Election 2022: योगी के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार, फिर तो आजम खां को रिहा करा दीजिए मुख्यमंत्री जी

Mon, 14 Feb 2022 01:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Feb 2022 01:14 PM IST
सार

सीएम योगी ने सपा नेता आजम खां के जेल में रहने को लेकर अखिलेश यादव को ही जिम्मेदार ठहराया है जिसके बाद उनके बयान पर राजनीति तेज हो गई है....

विज्ञापन
UP Election 2022 SP leader imran masood and azam khan wife tanzeem replies CM yogi on his Azam khan akhilesh remark
yogi adityanath, akhilesh yadav, azam khan, imran masood - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। इससे पहले ही सीएम योगी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने 80-20 प्रतिशत वाले मुद्दे से लेकर आजम खान तक पर कई बयान दिए। सीएम ने अपने इस इंटरव्यू में कहा कि अखिलेश खुद नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं। अब उनके इसी बयान पर राजनीति तेज हो गई है। सीएम योगी के इस बयान पर आजम खां की पत्नी तंजीम फात्मा और सपा नेता इमरान मसूद ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


आजम खां पर दिए योगी के बयान को लेकर खां की पत्नी तंजीम फात्मा ने कहा कि, यह गलत है। मुख्यमंत्री योगी बहुत सी गलत बयानबाजी करते हैं और ये भी उनमें से एक ही है। 
विज्ञापन


वहीं हाल में कांग्रेस से सपा में शामिल हुए इमरान मसूद ने कहा कि तब तो मैं योगी जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करूंगा कि आजम साहब को जेल से निकालें। हम उनके बहुत आभारी होंगे। वह कैसी बातें कर रहे हैं, आजम साहब को बिना किसी शर्म के उन्हें लूट का आरोपी बता रहे हैं। उन्होंने राजनीति को मजाक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इमरान मसूद ने योगी के 80-20 प्रतिशत वाले बयान पर कहा कि उन्होंने ये बात तो ठीक ही कही है लेकिन एक गलती कर दी। 80 प्रतिशत लोग हमारे (समाजवादी पार्टी) साथ हैं और 20 प्रतिशत उनके (भाजपा) साथ।

सीएम योगी क्या बोले थे-

अखिलेश खुद नहीं चाहते कि आजम खान बाहर आएं
सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। आजम खान या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं, इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं। जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को डुबोने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं है, भाई-बहन कांग्रेस को डुबोने के लिए पर्याप्त हैं।



सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी, 80 फीसदी भाजपा के साथ होंगे और 20 फीसदी हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे। हमने जाति, मत, मजहब की बात नहीं की थी।  80 फीसदी वो लोग जो हमेशा प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं और 20 फीसदी वो लोग जिन्हें हमेशा विरोध करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed