फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election 2022 all party candidates are ready for small rallies soon star campaigners to start campaign for them

नोएडा चुनाव 2022: छोटी सभाओं के लिए प्रत्याशी तैयार ...अब शुरू होगी ‘स्टार वार’

Tue, 25 Jan 2022 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी संजय शिशौदिया, अमर उजाला, नोएडा
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jan 2022 06:06 PM IST
सार

नोएडा में पहले ही चरण में चुनाव होना है। इस विधानसभा सीट से ज्यादातर प्रत्याशियों ने 18 जनवरी तक अपना नामांकन जमा करा दिया था। इसके बाद से ही प्रत्याशी सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफार्म और डोर-टू-डोर ही लोगों से मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 all party candidates are ready for small rallies soon star campaigners to start campaign for them
भाजपा, कांग्रेस और सपा के चुनाव चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में पहले चरण के चुनाव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे प्रत्याशियों को चुनाव आयोग ने थोड़ी राहत दी है। कोरोना संक्रमण विस्तार के कारण एक ओर जहां चुनाव आयोग ने फिलहाल 31 जनवरी तक चुनावी रैली और रोड-शो पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है, वहीं खुले मैदान में 500 लोगों की भीड़ के साथ जनसभा को मंजूरी दे दी गई है। इसी के साथ प्रत्याशी अब अपने-अपने दल के स्टार प्रचारकों से समय लेने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि 26 जनवरी के बाद नोएडा में विभिन्न पार्टी के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के समर्थन में छोटी-छोटी जनसभाओं को संबोधित करने आना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में चुनावी कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद से ही चुनाव आयोग ने इस बार चुनावी सभा, रैली और रोड शो पर पहले 15 जनवरी तक पाबंदी लगा दी थी। जिसे 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। तब से चुनाव प्रचार सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफार्म के सहारे ही चल रहा था। प्रत्याशी तक खुद कह रहे थे कि इस बार बिलकुल भी चुनावी माहौल नहीं है। न कोई शोर, न ढोल न धमाका। जब तक कोई जनसभा न हो, प्रत्याशियों के पक्ष में उनके स्टार प्रचारक एक दूसरे पर शब्दों के तीर न चलाएं, तब तक पता ही नहीं चलता कि चुनावी मौसम आ गया है। अब 22 जनवरी को चुनाव आयोग ने थोड़ी रियायत देते हुए 500 लोगों के साथ खुले मैदान में जनसभा को इजाजत दी है।
विज्ञापन


नोएडा में पहले ही चरण में चुनाव होना है। इस विधानसभा सीट से ज्यादातर प्रत्याशियों ने 18 जनवरी तक अपना नामांकन जमा करा दिया था। इसके बाद से ही प्रत्याशी सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफार्म और डोर-टू-डोर ही लोगों से मिल पा रहे हैं। आयोग की पाबंदी के कारण किसी भी पार्टी का स्टार प्रचारक भी अभी तक किसी प्रत्याशी के समर्थन में नोएडा नहीं आया है। अब आयोग से छूट मिली है तो प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों के लिए हाईकमान से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी भी जानते हैं कि अगर चुनावी हवा अपने पक्ष में बहानी है तो छोटी सभा के सहारे ही सही, मगर स्टार प्रचारकों को यहां बुलाना ही पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह तक कोरोना संक्रमण का ही शिकार रहे। इसके बावजूद वह ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से अपने वोटरों के संपर्क में रहे। उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। अब स्टार प्रचारक भी बुलाए जाएंगे। इसके लिए संगठन से बात चल रही हैं। 
भाजपा से इनके आने की है उम्मीद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, अशोक कटारिया, स्वतंत्र देव सिंह आदि।

2. बसपा प्रत्याशी कृपा राम शर्मा ने बताया कि चुनाव में अब तक वह गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं। अब चुनाव आयोग ने जब सभा करने की ढील दे दी है तो वह भी अपने स्टार प्रचारकों को नोएडा बुलाने की तैयारी कर रहे हैें। इसके लिए मुख्य रूप से बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीशचंद्र मिश्रा, करतार सिंह और पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर की जनसभा कराने का प्रयास कर रहे हैं।

3. सपा-रालोद प्रत्याशी सुनील चौधरी ने बताया कि उन्होंने स्टार प्रचारकों को बुलाने के लिए प्रदेश संगठन से मांग की है। आने वाले दिनों में नोएडा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव, तेजस्वी यादव और जयंत चौधरी के साथ-साथ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बुलाने की कवायद चल रही है। ममता बनर्जी के माध्यम से सुनील नोएडा की बंगाली वोटरों को अपने पक्ष में करने की तैयारी कर रहे हैं।

4. आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पंकज अवाना भी फिलहाल डोर-टू-डोर माध्यम से मतदाताओं से संपर्क साधे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पक्ष में बहुत जल्द पार्टी के स्टार प्रचार नोएडा आकर जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही पार्टी नेता समय देंगे, वैसे ही जनसभा का आयोजन किया जाएगा।


5. कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव ने बताया कि उनका सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार चल रहा है। इसके अलावा डोर-टू-डोर भी मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। जल्द ही पंखुड़ी के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए इमरान प्रतापगढ़ी, सचिन पायलट और कन्हैया कुमार नोएडा आ सकते हैं। इनसे संपर्क कर समय फाइनल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed