फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election 2022: Akhilesh Yadav'allegation on going to Muzaffarnagar Helicopter stopped in Delhi

अखिलेश यादव बोले: मेरे हेलीकॉप्टर को दिल्ली में रोका गया, इनकी साजिश को जनता समझ रही

Fri, 28 Jan 2022 03:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 28 Jan 2022 03:18 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया, ''मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है।'' 

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh Yadav'allegation on going to Muzaffarnagar Helicopter stopped in Delhi
दिल्ली में अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनके हैलीकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोककर रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया, ''मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है।'' 
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, ''सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…''

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री ने 26 जनवरी को की थी जाट नेताओं के साथ बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 26 जनवरी को दिल्ली में पश्चिमी यूपी के जाट नेताओं से बैठक करने के बाद अखिलेश-जयंत की जोड़ी ने भी इस क्षेत्र में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने का फैसला किया था। इसी के तहत अखिलेश यादव शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जाने वाले थे। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने दावा किया उनके हैलीकॉप्टर को दिल्ली में रोक दिया गया है और उन्हें मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed