Gyanvapi Case: सीएम योगी बोले- मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा था?, सपा नेता स्वामी प्रसाद ने किया पलटवार
Gyanvapi Mosque Case: मुख्यमंत्री योगी एएनआई के पॉडकास्ट में ज्ञानवापी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बड़ा बयान दिया है। मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा था। मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं।
विस्तार
सीएम योगी ने कहा कि मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी एएनआई के पॉडकास्ट में अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान ज्ञानवापी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बड़ा बयान दिया।
EP-85 with Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath premieres today at 5 PM IST#YogiAdityanath #ANIPodcastwithSmitaPrakash #Podcast
विज्ञापन विज्ञापन
Click the 'Notify me' button to get a notification, when the episode goes on air: https://t.co/HkTmnJcuXC pic.twitter.com/DnQd57EUSr — ANI (@ANI) July 31, 2023
इस दौरान एक और अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, मत और मजहब से नहीं। देखिए मैं ईश्वर का भक्त हूं, लेकिन किसी पाखंड में विश्वास नहीं करता हूं। आपका मत, आपका मजहब, अपने तरीके से होगा, अपने घर में होगा। अपनी मस्जिद, अपने इबादतगाह तक होगा। सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए नहीं और इसको आप जो है किसी भी अन्य तरीके से दूसरे पर थोप नहीं सकते। नेशन फर्स्ट। अगर देश में किसी को रहना है तो राष्ट्र को सर्वोपरि मानना है, अपने मत और मजहब को नहीं।
वहीं, ज्ञानवापी को लेकर सीएम योगी के बयान का संत समाज ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय संत समिति महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती कहा कि ज्ञानवापी का संघर्ष लंबा हो चला है, मुस्लिम समाज को पहल करने की जरूरत है।Desh mein kisi ko rehna hai to rashtra ko sarvopari manna hoga, apne mazhab ko nahi- Yogi Adityanath#YogiAdityanath #ANIPodcastwithSmitaPrakash #Podcast
Click the 'Notify me' button to get a notification, when the episode goes on air: https://t.co/HkTmnJcuXC pic.twitter.com/FTxaxpaGox — ANI (@ANI) July 31, 2023
स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार
सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों की 15 अगस्त 1947 की स्थिति को यथास्थिति स्वीकार किया जाए। मस्जिद में मंदिर खोजने का दुस्साहस कर रहे लोग इस विवाद हो हवा दे रहे हैं। विवाद को आगे बढ़ाने की प्रथा शुरू कर रहे है, ऐसा ही चलता रहा तो इसी प्रथा के तहत कल लोग मंदिरों में बौद्ध मठ खोलना शुरू कर देंगे।
VIDEO | "Status of all the religious places as of August 15, 1947, must be accepted as the status quo," says Samajwadi Party leader @SwamiPMaurya. pic.twitter.com/hl55t3mvVD
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2023